छत्तीसगढ़

तिरुवल्ला केरल में एन एम डी सी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन का वार्षिक 15वां पारिवारिक मिलन समारोह

दुर्जन सिंह

बचेली/ (जिला दंतेवाडा)। “एन एम डी सी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन, केरला राज्य,” का रंगारंग भव्य पंद्रहवां वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस समारोह में एन एम डी सी लिमिटेड से रिटायर हुए कर्मचारी जो पूरे केरल राज्य के विभिन्न स्थानों में निवासरत हैं, सम्मिलित होते हैं और इस अवसर पर मिलकर अपने दुख सुख का इजहार करते और भावुक हो कर , आलिंगनबद्ध होते हैं। सबसे दुखद क्षण तब होता है जब आयोजन की शुरूआत में, स्वर्गवासी साथियों को सभी लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जो कि पिछले वर्ष के समारोह में उनके साथ मौजूद थे।

इस वर्ष के समारोह की विशेषता थी कि हजारों किलोमीटर दूर से एसोसिएशन के एक वरिष्ठ सदस्य श्री के ए पापाचन सपत्नीक, सपरिवार, सम्मिलित होने आए और सुखद आश्चर्य की अनुभूति तो तब हुई जब पता चला कि हाल ही में उनके वैवाहिक जीवन के पचास वर्ष पूरे हुए हैं। तब यह आयोजन मिलन समारोह के साथ साथ “स्वर्णिम वैवाहिक वर्षगांठ” में परिवर्तित हो गया और सभी सदस्यों ने श्री पापचन को हार्दिक बधाई दी। फिर श्री पापचन ने अपनी लंबी वैवाहिक जीवन के खट्टे मीठे अनुभव साझा किए जो कभी हंसी मजाक से भरपूर थे तो कभी मन को दुख देने वाले क्षणों से भरपूर। बहरहाल, पूरा आयोजन भव्य और मनोरंजन से भरपूर हो गया।

दूसरा उल्लेखनीय यह भी हुआ कि ऑल इंडिया एन एम डी सी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर फेडरेशन के महासचिव एल एम सिद्दीकी भी इस समारोह में सपत्नीक आए। वे भी सैकड़ों किलोमीटर्स के दूरी, रायपुर छत्तीसगढ़ से आकर शामिल हुए। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी और पेंशन, मेडिकल और अन्य सुविधाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर केरल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चेरियन साहब ने अपने उदगार में कहा कि रिटायर्ड एम्पलाइज अपने जीवन के अंतिम दौर में हैं और उनके कल्याण हेतु एन एम डी सी को ध्यान देना चाहिए।

महासचिव श्री एम पी जे पिल्लै ने निराशा व्यक्त किया कि अपेक्षाकृत सामाजिक कल्याण के कार्यों पर ध्यान कम दिया जा रहा है। श्री के एन जी नायर, सचिव ने अपनी रिपोर्ट में वर्ष भर के कार्यकलापों पर प्रकाश डाला। श्री एम एम जॉन, संगठन सचिव ने सभी का धन्यवाद दिया।

श्री एल एम सिद्दीकी, महासचिव, ऑल इंडिया एन एम डी सी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर फेडरेशन ने मेडिकल और पेंशन संबंधी विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला और उन मुद्दों को भी विस्तार से वर्णन किया जिनके लिए वे लगातार एन एम डी सी मैनेजमेंट से अनुरोध कर रहे हैं।

श्री सिद्दीकी ने बताया कि जनवरी 2027 में छत्तीसगढ़ एन एम डी सी रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन का दसवां मिलन समारोह होगा जिसके लिए उन्होंने श्री चेरियन साहब, पापचन साहब, श्री एम पी जे पिल्लै, श्री के एन जी नायर, श्री एम एम जॉन और सभी उपस्थित सदस्यों को आग्रहपूर्वक निमंत्रण दिया कि उनके छत्तीसगढ़ के समारोह में आकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं। अंत में, पंद्रहवां वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह में आए हुए सभी आदरणीय सदस्यों को उपहार दे कर बिदा किया गया।

Related Articles

Back to top button