भव्य गणपति प्रतिमा के दर्शन के लिए हाईटेक कॉलोनी बचेली में भक्तों की भीड़

प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा अर्चना, भजन और आरती से गूंज रहा पूरा वातावरण
दुर्जन सिंह
बचेली। बचेली नगर के एनएमडीसी हाईटेक काॅलोनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर दुर्गा मंडप में भगवान श्री गणेश की भव्य और अद्भुत प्रतिमा स्थापित की गई है। पत्थर जैसी गहरी कारिगरी, शिल्पकारी से सजे और विशाल आभामंडल के बीच विराजमान गणेश जी की स्वरूप श्रद्वालुओ के लिए अद्वितीय आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। प्रतिमा को देखते ही भक्ति और शांति का अद्भुत अनुभव होता है। गणपति जी को ध्यान मुद्रा में दिखाया गया है। स्टोन लाईक लूक में प्रतिमा बनाई गई है और इसके पीछे सूर्य जैसा विशाल आभामंडल दिख रहा है। प्रतिमा को स्थापत्य शैली के मेहराबो और स्तंभो से घेरकर सजाया गया है, जिससे यह मंदिरनुमा प्रभाव देता है। चारो ओर फूल की सजावट, दीप से सजावट की गई है।
प्रतिदिन विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है और भजन कीर्तन और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। वर्ष 2016 से यहंा गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष समिति के सदस्य मिलकर इसे और भव्य रूप देते है। सार्वजनिक हाईटेक गणेश समिति के संस्थापक कृष्णा ठाकुर, अध्यक्ष के.साजी, सचिव सुखबीर ंिसह चैहान, सहसचिव मनोज साहु, उपाध्यक्ष गणपति राव, कोषाध्यक्ष विमल नाग, के श्रीनिवास राव, कार्यकारिणी सदस्यो में हलधर सेठिया, द्वारिका नागेश, पराग भोपले, विश्वजीत मलिक, लोचन प्रसाद, पृथ्वीराज चैरसिया, अतुल चैहान, राजेश डहरिया, सचिन शर्मा, मूर्ति कलाकार दुमेन्द्र, मंच सौदर्यीकरण राजेश, मोहन, सतीश ठमके है। समिति के सभी सदस्यो और भक्तो के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक जारी है।