बचेली छोटा नागपुरिया हॉकी संघ द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रोमांचक हॉकी मैच का आयोजन….


दुर्जन सिंह
बचेली। छोटा नागपुरिया NMDC हॉकी संघ के तत्वावधान में बचेली स्थित हॉकी मैदान में एक रोमांचक हॉकी मुकाबले का आयोजन किया गया। यह मैच आनंद पैंथर एवं अजीत वॉरियर्स टीमों के बीच खेला गया। कड़े और रोमांचक मुकाबले में आनंद पैंथर टीम ने 4–3 से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इस खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में एस.एस. नाग, हेमंत तिर्की, आई. मिंज एवं राम भगत उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को अनुशासन, स्वास्थ्य और एकता का माध्यम बताया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए छोटा नागपुरिया हॉकी संघ को बधाई दी।
कार्यक्रम का सफल आयोजन संघ के सचिव अजीत कुजूर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। खेल समिति के सदस्यों अनूप कुजूर, आनंद केरकेट्टा, प्रशांत तिर्की, रंजीत कुजूर, विनोद टोप्पो, सतीश टिग्गा, मनोज भगत एवं संजय एक्का ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की सफलता में महिला समिति का भी विशेष योगदान रहा। महिला समिति की ओर से रोजालिया एक्का, अन्ना तिर्की, शांति तिर्की, शिवानी कुजूर, समंता, निर्मला तिर्की, वंदना भगत, अट्यानी डुंगडुंग, अंजनीता एक्का एवं अन्य सभी महिलाओं ने अपने बहुमूल्य सहयोग से आयोजन को सफल बनाया, जिसके लिए संघ द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
हॉकी मैच के साथ-साथ बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए भी मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए 40 मीटर दौड़, जलेबी रेस एवं म्यूजिकल चेयर, जबकि वेटरन वर्ग के लिए 50 मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों, समिति सदस्यों, महिला समिति एवं उपस्थित दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।




