शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचेली में बाल दिवस के उपलक्ष में आनंद मेला का आयोजन


दुर्जन सिंह
बचेली। बचेली पुराना मार्केट में स्थित सेजस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर हर्षोउल्लास के साथ बच्चों के द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती का पूजन व चाचा नेहरू जी को पुष्पांजलि भेंट कर किया गया। तत्पश्चात शाला समिति श्रीमती पुष्पा सिंह ने बच्चों को चॉकलेट और बिस्किट वितरित किया। आनंद मेला में छात्राओं ने अपनी रुचि और सृजनात्मक गुणों का उपयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों और खेलों का स्टाल लगाकर लोगों का मन मोह लिया।

मौज-मस्ती और मनोरंजन के साथ बच्चों को सामाजिक व्यवहार सामूहिकता और व्यावसायिक ज्ञान प्राप्त करने का शुभ अवसर मिला। आनंद मेला में साला समिति के सदस्यगण, पलक गण, समस्त संकुल शिक्षक वह गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। सभी ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लेकर बच्चों की प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्द्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों व अन्य समस्त स्टाफ को विशेष योगदान रहा। सभी अतिथि गणों ने विद्यालय की प्राचार्य को उनके मार्गदर्शन के सैचालित कार्यक्रम की अत्यंत सराहना की और सफल आयोजन की बधाई दी। इस प्रकार बच्चों, शिक्षको, पलको, अतिथिगणों आदि सभी ने आनंद मेला का भरपूर आनंद लिया।





