छत्तीसगढ़
कासोली में वार्षिक सम्मेलन कोया करसाड़ 2026 का समापन


दुर्जन सिंह
बचेली/दंतेवाड़ा। गीदम ग्राम कासोली में सोमवार एवं मंगलवार को जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन कोया करसाड़ 2026 का का सफल आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम आदिवासी संस्कृति के साथ ग्राम के पेरमा गायत्ता वेडे के अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया गया जिसमें जिले के सभी गांव से समाज प्रमुख एवं युवा उपस्थित हुए प्रतिवर्ष जिले में वार्षिक आयोजन होता है जो की जिले की सभी लोगों को सामाजिक परिवेश रीति रिवाज कल्चर आदि का बोध कराया जाता है सोमवार को दंतेवाड़ा जिले के ग्राम कासोली में जिलाध्यक्ष श्री बल्लू भवानी दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी सामाजिक प्रमुख श्री छविंद्र कर्मा, सर्व आदिवासी समाज जिलाध्यक्ष श्री सुरेश कर्मा मूल बस्तरीया समाज के जिलाध्यक्ष श्री सत्यनारायण कर्मा आदि के उपस्थिति में ध्वजा रोहण कर विधिवत प्रारंभ किया गया।

- सामाजिक संगठन,एकता एवं अखंडता पर चर्चा श्री सुरेश कर्मा
- जन्म,विवाह एवं मृत्यु संस्कार पर चर्चा श्री बल्लू भवानी
- नशा मुक्ति,मुर्गा बाजार एवं डी जे लगाने पर चर्चा श्री मासाराम कुंजाम
- शिक्षा के महत्व पर चर्चा श्री तुलसी मरकाम
- पेशा कानून एवं वनाधिकार पर चर्चा श्री कमलेश कुंजाम
- महिला सशक्तिकरण पर चर्चा श्रीमती आशादेवी भवानी
- संवैधानिक अधिकार, मानवाधिकार एवं आरक्षण पर चर्चा श्री सत्यनारायण कर्मा
- आर्थिक सुदृढ़ता पर चर्चा श्री जितेंद्र वट्टी
- धर्मांतरण, व्यक्ति व समाज के लिए घातक चर्चा श्री सुदराम कड़ती जी
- अन्य राज्यों में पलायन रोकने पर चर्चा श्री सुरेन्द्र भास्कर
- तीज़ त्यौहार, पनडुम, का महत्व पर चर्चा श्री किशोर मंडावी
आदि ने विस्तृत जानकारी साझा किया इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री महादेव नेताम कोया समाज गीदम अध्यक्ष श्री बीजू राम कश्यप सर्व आदिवासी समाज गीदम अध्यक्ष श्री जितेंद्र वेट्टी सी ई ओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा रामलाल नेताम आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेश अटामी सुदराम भास्कर आनंद मुड़ामी लखमा तामो चैतराम भास्कर कुम्मा बारसा सूदरु कडती लैस नेताम अन्य समाज से आए समाज प्रमुख केबीकेएस की टीम सहित कई समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





