छत्तीसगढ़

GST सुधारों को लेकर बचेली मंडल भाजपा ने जताया प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार

बचेली। शॉपिंग सेंटर छेत्र में आज भाजपा मंडल बचेली की ओर से जीएसटी सुधार पर जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी विशेष रूप से मौजूद रहे।

विधायक अटामी और मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती ने कार्यकर्ताओं के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और उपभोक्ताओं से बातचीत कर यह देखा कि GST दरों में कमी का लाभ वास्तव में लोगों तक पहुँच रहा है या नहीं। ग्राहकों को भी यह समझाया गया कि नई कर व्यवस्था से कई वस्तुएँ अब पहले से कम दाम पर उपलब्ध हैं, जिससे आम जनता को सीधा फायदा मिल रहा है।

पूरे बाजार में “मोदी जी को धन्यवाद” जैसे नारे गूंजते रहे।धन्यवाद ज्ञापन इस कार्यक्रम की अगुवाई भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती ने की। उन्होंने कहा कि GST ने देश को एक नई आर्थिक दिशा दी है। इस पहल ने कारोबारियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए व्यवस्था को सरल किया है।

प्रातः शुरू हुए इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। नारों और तालियों से पूरा चौक गूंज उठा और उपस्थितजन प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों के प्रति आभार व्यक्त करते रहे।

Related Articles

Back to top button