छत्तीसगढ़

बचेली पुलिस ने बैटरी चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा

दुर्जन सिंह

बचेली। प्रार्थी लक्ष्मण शर्मा पिता श्री सरजू शर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन न्यू मार्केट बचेली थाना बचेली ने थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 19.01.2026 के शाम 07.00 बजे से 21.01.2026 के सुबह करीबन 09.00 बजे मध्य नगर पालिका के सामने मेन रोड बचेली किनारे खड़े 10 चक्का टाटा ट्रक क्रमांक CG-18H-1833 में लगे 02 नग EXIDE कम्पनी की बैटरी जिसकी कीमत लगभग 16000/रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना बचेली में अपराध पंजीबद्ध कर घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो एवं बस्तर रेंज के समस्त थाना को सूचित किया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निदेशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन दंतेवाड़ा तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा, किरन्दुल के मार्गदर्शन में चोरी गई बैटरी एवं अज्ञात चोर की पतासाजी दौरान पूर्व आदतन चोर विनोद ऊर्फ बादल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक 22.01.2026 के रात्रि में नगर पालिका बचेली के सामने मेन रोड़ किनारे खड़ी 10 चक्का टाटा ट्रक क्रमांक CG-18H-1833 में लगे 02 नग EXIDE कम्पनी की बैटरी को चोरी कर होटल हीलटॉप के पास खण्डर शौचालय में छूपाकर रखना एवं निकालकर पेश करने पर चोरी गई 02 नग बैटरी को बरामद किया गया। आरोपी पूर्व में भी कई घटना को अंजाम देने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा चुका है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बचेली निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव के नेतृत्व में सउनि. गोर्वधन निर्मलकर, प्र0आर0 71 संतराम नेताम, प्र0आर0 631 मेहतुराम कोर्राम, डीएसएफ आर0 3154 आशाराम इस्ताम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button