छत्तीसगढ़

अन्नपूर्णा मुहिम से मिली राहत, भारती भास्कर को चौथी बार सहायता

दुर्जन सिंह

बचेली/दंतेवाड़ा | दंतेवाड़ा जिले के बड़े बचेली क्षेत्र में रहने वाली भारती भास्कर लंबे समय से आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बीच जीवन यापन कर रही हैं। ऐसे कठिन हालात में संत रामपाल जी महाराज जी के मार्गदर्शन में संचालित अन्नपूर्णा मुहिम उनके परिवार के लिए निरंतर सहारा बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि भारती भास्कर को अन्नपूर्णा मुहिम के अंतर्गत चौथी बार सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर परिवार की बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चावल, दालें, आटा, खाद्य तेल, नमक, चीनी, आलू-प्याज, मसाले, दूध पाउडर, साबुन, डिटर्जेंट, गैस सिलेंडर तथा बच्चों व बड़ों के चप्पल उपलब्ध कराए गए।
लाभार्थी भारती भास्कर ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे ईश्वर की कृपा समान बताया। वहीं उपस्थित लोगों ने अन्नपूर्णा मुहिम को मानवीय संवेदना और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Related Articles

Back to top button