छत्तीसगढ़

भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का किया पुतला दहन

कांग्रेसियों ने भारत मंडपम में नग्न प्रदर्शन के खिलाफ भाजपा किसान मोर्चा का प्रदर्शन

दुर्जन सिंह

बचेली/दंतेवाड़ा। सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा दंतेवाड़ा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया विगत दिनों भारत मंडपम् में आयोजित ए आई सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किया गया अर्धनग्न प्रदर्शन देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला घृणित कृत्य एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आयोजित विशाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A i) का भव्य आयोजन रखा गया था। इस भव्य आयोजन में विश्व से लगभग 80 देश से ऊपर प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया देश और दुनिया के आधुनिकीकरण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है! बैठक के बीच यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा जो कृत किया गया है वो देश की गरिमा को तार तार करने वाला है जिसके लिए देश कभी कांग्रेस पार्टी को माफ नहीं करेगा! भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में मोर्चा खोलकर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
दंतेवाड़ा में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में किया गया यह कार्यक्रम
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश अटामी जिला किसान मोर्चा महामंत्री नीलम ठाकुर मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली महामंत्री मोहन ठाकुर एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती ऊषा किरण पात्र युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खीरेंद्र ठाकुर जिला उपाध्यक्ष जलंधर नाग, डे नारायण सिंह, राजेश बोरवन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जयलाल पुजारी, मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भास्कर, एस टी मोर्चा जिला महामंत्री सोमडू कोर्राम, महिला मोर्चा से प्रियंका बेहरा, कीर्ति ठाकुर, युवा मोर्चा से वेणु शंकर नेताम चंद्रकांत सवाई, ब्रजेश राणा, बाल कृष्ण, शिवकुमार, गणेश यादव गंगदेव ठाकुर, प्रियांश ताती निलेश कुड़ियाम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button