CG BOARD EXAM, 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी

दसवीं की परीक्षा 21,बारहवीं की 20 फरवरी से होगी शुरू, डेढ़ महीने पहले माशिमं ने शेड्यूल किया जारी
रायपुर
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025-26 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी और बारहवीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी।
बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा साहू ने इसके लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं। माशिमं ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे छात्रों के फॉर्म और प्रैक्टिकल की प्रक्रिया समय पर पूरी करें।
माशिमं हर साल दिसंबर के अंत तक बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी करता है। इस समय तक छात्रों के परीक्षा फॉर्म भर दिए जाते थे। इस बार छत्तीसगढ़ बोर्ड में सीबीएसई पैटर्न को फॉलो किया जा रहा है।
छात्रों के लिए एक्सपर्ट की सलाह
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने पूरे सिलेबस को दोबारा पढ़ें और पुराने प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें। बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पूरी व्यवस्था, निगरानी और सुरक्षा रखी जाएगी, ताकि परीक्षाएं बिना किसी समस्या के ठीक तरह से हो सकें। इस टाइम टेबल की मदद से छात्र अपनी पढ़ाई की प्लानिंग पहले से बना सकेंगे और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
10 वीं परीक्षा का टाइम टेबल-

12वीं परीक्षा का टाइम टेबल–





