पुरी में भारतीय मजदूर संघ के 21वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए खदान मजदूर संघ बचेली के सचिव दीप शंकर


देश-विदेश के श्रमिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ तीन दिवसीय भव्य आयोजन, नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हुई घोषणा
दुर्जन सिंह
बचेली। जिला दंतेवाड़ा ओडिशा के पावन तीर्थ स्थल पुरी में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 21वें अखिल भारतीय त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में खदान मजदूर संघ बचेली के सचिव दीप शंकर देवांगन ने सहभागिता की।
यह राष्ट्रीय अधिवेशन 6 फरवरी से 8 फरवरी तक चला, जिसमें देश के सभी राज्यों से भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। साथ ही विभिन्न देशों से इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) से जुड़े सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
अधिवेशन को अत्यंत सुव्यवस्थित, अनुशासित एवं उत्सवपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया। इस दौरान संगठन के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई तथा श्रमिक हितों, औद्योगिक नीतियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
बचेली खदान मजदूर संघ के सचिव दीप शंकर देवांगन की उपस्थिति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिवेशन में देशभर के श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर श्रमिक अधिकारों की मजबूती का संकल्प लिया।




