राष्ट्रीय

फॉर्च्यूनर ने 2 बच्चों को कुचला,1 की मौत


दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार 2 बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है। बच्चा वेंटिलेटर पर है। घायल बच्चे के सिर में गहरी चोटें आई हैं। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृत बच्चे का नाम ताकेश्वर साहू (12) है, जो अमलेश्वर का रहने वाला था। वहीं ताकेश्वर साहू का दोस्त प्रहलाद यदु (10) भी अमलेश्वर का रहने वाला है। फॉर्च्यूनर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे हवा में करीब 2 फीट उछले, फिर साइकिल सहित सड़क पर 20-30 मीटर घिसटते चले गए। हादसा 29 नवंबर का है। बच्चों को टक्कर मारने के बाद फॉर्च्यूनर के को-ड्राइविंग साइट से एक शख्स उतरता है, लेकिन पुलिस उसे नजर अंदाज कर देती है। अब-तक इस मामले में एफआईआर दर्ज तक नहीं हुई है। आरोपी कार चालक और वाहन मालिक को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इतना ही थाना परिसर में खड़ी कार भी आरोपी ले गए हैं।

शनिवार को स्कूल से आने के बाद ताकेश्वर साहू अपनी दादी से मिलने जा रहा था। दादी पास में ही काम पर गई थी। एक साइकिल में एक दोस्त अकेला पहले निकल गया था। उसके बाद ताकेश्वर अपने दोस्त प्रहलाद के साथ जा रहा था। लेकिन तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ताकेश्वर कक्षा 6वीं का छात्र था तो वहीं प्रहलाद कक्षा चौथी का छात्र है।


Related Articles

Back to top button