राष्ट्रीय

प्रयागराज में डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हमलावर डिलीवरी बॉय बनकर आए

डॉक्टरों का हंगामा
प्रयागराज

प्रयागराज के SRN अस्पताल के जूनियर डॉक्टर पर 8-10 नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह बचकर अपार्टमेंट की ओर भागे। हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए।

घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र में रविवार शाम को हुई, लेकिन वीडियो मंगलवार देर शाम सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने मंगलवार रात हड़ताल कर दी। SRN अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती बंद कर दी। इससे हालात बिगड़ गए हैं।

अपार्टमेंट गेट पर नकाबपोशों ने दौड़ाकर पीटा

हरियाणा के भिवानी के रहने वाले डॉक्टर अनुराग कुमार, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) जनरल सर्जरी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। वह जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के एलआईसी रोड पर बने एक अपार्टमेंट में रहते हैं।

डॉ. अनुराग कुमार ने बताया 22 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उनके पास एक अज्ञात नंबर (8707292934) से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को अमेजन का डिलीवरी बॉय बताया। उसने कहा- आपका पार्सल नीचे अपार्टमेंट गेट पर देना है।

मैं जैसे ही नीचे पहुंचा तभी अचानक नकाबपोश 8-10 हमलावर वहां आ गए। मुझ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने मुझे बुरी तरह पीटा, जिससे मैं खून से लथपथ हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश गाली-गलौज करते हुए भाग निकले।

Related Articles

Back to top button