छत्तीसगढ़

एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान और महिलाओं की प्रतिभाओं की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

दुर्जन सिंह

बचेली/किरंदुल। एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल परियोजना की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया।
सर्वप्रथम बीआईओएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती के.एल. नागवंशी, उप महाप्रबंधक (मा.सं.), डॉ. मनीष लाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री एस. सुब्बा, उप महाप्रबंधक (वित्त), श्री राजेश साहू, सचिव, एनएमडीसी संघ, श्री ए.के. सिंह, सचिव, एएमएम डब्ल्यूयु व यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
सभी आमंत्रित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से हार्दिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान, समानता और समाज में उनके अतुलनीय योगदान को याद करने का दिन है। यह नारी शक्ति, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मानित करने का दिन है। यह दिन समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाज में सम्मानजनक स्थान सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करता है।


कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम की महिला खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी और प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को प्रोत्साहन हेतु गिफ्ट कूपन भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा घर से बनाए गए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों, सलाद की कलात्मक सजावट और फूलों की प्रदर्शनी ने आयोजन में आकर्षण बढ़ा दिया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुपमा भट्ट, प्र.शिक्षिका ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पुष्पी कुमारी हेम्बा, सहायक प्रबंधक (मा.सं.) ने किया।

Related Articles

Back to top button