छत्तीसगढ़

बचेली लिंगेश्वर मंदिर रेलवे कॉलोनी में महाभंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के बाद भव्य भंडारा सम्पन्न

– दुर्जन सिंह

बचेली। नगर के रेलवे कॉलोनी स्थित लिंगेश्वर मंदिर परिसर में 18 फ़रवरी, बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री मनोनमणि अंबिका लिंगेश्वर साईंनाथ मंदिर समिति द्वारा महाभंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों द्वारा भक्तों को व्यवस्थित रूप से प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी भागीदारी रही तथा पूरा वातावरण शिवभक्ति में डूबा नजर आया।

मंदिर समिति द्वारा महाशिवरात्रि को लेकर पूर्व में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिनमें गणपति पूजन, रुद्राभिषेक, हवन-पूजन एवं विशेष आरती शामिल रही।

गौरतलब है कि बैलाडीला की पर्वत श्रृंखला पर समुद्र तल से लगभग 450 मीटर ऊंचाई पर स्थित है यह मंदिर। यह अपनी अनोखी शिवलिंग आकर वस्तु संरचना के कारण प्रसिद्ध है। वर्ष 1972 में तत्कालीन रेलवे कर्मचारी श्री राव द्वारा इस मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। दक्षिण भारत शैली में निर्मित इस मंदिर की संरचना श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करती है। इन कार्यक्रमों के पश्चात महाभंडारे के साथ आयोजन का समापन किया गया।समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button