छत्तीसगढ़

एनएमडीसी बचेली में राजभाषा पखवाडा़ पुरस्‍कार वितरण समारोह

दुर्जन सिंह

बचेली। एनएमडीसी बैलाडीला आयरन ओर माइन, बचेली कॉम्‍प्‍लेक्‍स में दिनांक 20-11-2025 को बैला-5 क्‍लब में श्री टी शिव कुमार, मुख्‍य महाप्रबंधक (उत्‍पादन) के मुख्‍य आतिथ्‍य में राजभाषा पखवाड़ा पुरस्‍कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सभी विभागाध्‍यक्ष, श्रमिक संघों के पदाधिकारी एवं पुरस्‍कार विजेताओं अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विभिन्‍न विद्यालयों के विजेता प्रतिभागी शिक्षकों की उपस्थिति रही। ज्ञातव्‍य है कि दिनांक 14-09-2025 से 29-09-2025 तक परियोजना प्रमुख श्री श्रीधर कोडाली, मुख्‍य महाप्रबंधक के मार्गदर्शन, श्री महेश एस नायर, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सह सर्वकार्यभारी अधिकारी राजभाषा के समन्‍वय में राजभाषा प्रकोष्‍ठ द्वारा राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया। इस अवधि में बीआईओएम, बचेली कॉम्‍प्‍लेक्‍स के अधिकारियों, कर्मचारियों, गृहणियों एवं शिक्षकों हेतु हिन्‍दी निबंध, हिन्‍दी टंकण, रिक्‍त स्‍थान भरें, चित्र देखें एवं लिखें, लघुकथा लेखन एवं लिखित सामान्‍य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।

समापन समारोह में मुख्‍य अतिथि के करकमलों से वर्ष 2024 के दौरान राजभाषा हिन्‍दी में श्रेष्‍ठ कार्य निष्‍पादन हेतु सिविल विभाग को राजभाषा शील्‍ड एवं वित्‍त विभाग को राजभाषा कप प्रदान किए गए। साथ ही राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्‍कार वितरित किए गए। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने राजभाषा हिंदी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार कंपनी एवं प्रोजेक्ट में अविरल रूप से किया जा रहा है। इस भाषा में अभिव्यक्ति अत्यंत प्रभावशाली है क्योंकि हिंदी भाषा के लिए यह सुलभ और सरल माध्यम नहीं हो सकता है। इस अवसर पर श्रमिक संघ से पधारे श्री आशीष यादव, सचिव् एमएमडब्‍लयूयू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ चढ़ार, सहायक प्रबंधक (राभा) एवं धन्‍यवाद ज्ञापन श्री परितोष, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button