अन्य खबरें

राम मंदिर की हेलिकॉप्टर से निगरानी, 1000 क्विंटल फूलों से सजाया

राम मंदिर की हेलिकॉप्टर से निगरानी, 1000 क्विंटल फूलों से सजाया ATS-NSG कमांडोज ने घेरा, पीएम मोदी रामलला की धर्मध्वजा कल फहराएंगे

अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वज फहराने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर पर फहराई जाने वाली धर्मध्वज जन्मभूमि पहुंच चुकी है। कल यानी मंगलवार को PM मोदी मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर पहली बार ध्वज फहराएंगे।

राम जन्मभूमि और आसपास की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। ATS-NSG कमांडो ने मंदिर को घेर रखा है। इसके अलावा, SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं। 5 लेयर में मंदिर की सुरक्षा है। सीएम योगी आज समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आज पहुंच जाएंगे। समारोह में उन 100 दानदाताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से ज्यादा दान दिया था। हालांकि, शंकराचार्यों को नहीं बुलाया गया है।

आज सुबह रामलला का दर्शन करने भारी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे शहर को 100 क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है।
ट्रस्ट ने अपील की है कि 25 नवंबर को आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए न आएं। 23 नवंबर की रात 11 बजे से अयोध्या की तरफ लोडर गाड़ियां जैसे- ट्रक, ट्रैक्टर रोक दी गई हैं। यह 26 नवंबर की आधी रात तक रहेगी।

नगर निगम की टीम मंदिर के आसपास एरिया से स्ट्रीट डॉग और छुट्टा जानवरों को पकड़कर दूसरी जगहों पर भेज रही है। आज सुबह 20 स्ट्रीट डॉग पकड़े गए।

Related Articles

Back to top button