व्यापार

सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 85,350 पर कारोबार कर रहा

निफ्टी 80 अंक फिसला; मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंकिंग शेयर्स गिरे
मुंबई

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 2 दिसंबर को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 85,350 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 26,100 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी है। एशियन पेंट्स, एयरटेल और इंफोसिस चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। HDFC बैंक, ICICI बैंक और जोमैटो में गिरावट है।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 में गिरावट है। NSE के IT, PSU बैंक और ऑयल & गैस इंडेक्स में तेजी है। मेटल, रियल्टी और प्राइवेट बैंकिंग शेयर्स गिरे हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 1.66% ऊपर 3,985 पर, जापान का निक्केई 0.40% ऊपर 49,499 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.26% ऊपर 26,101 पर कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार: 1 दिसंबर को डाउ जोन्स 0.90% गिरकर 47,289 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में भी 0.38% और S&P 500 में 0.53% की गिरावट रही।
घरेलू निवेशकों ने 1 दिसंबर को ₹2,559 करोड़ के शेयर खरीदे

1 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹1,171.31 करोड़ के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशक (DIIs) ने ₹2,558.93 करोड़ की खरीदारी की।

Related Articles

Back to top button