अन्य खबरें

पूर्व अमलेश्वर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू और उनकी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोनू साहू के खिलाफ अमलेश्वर थाने में दर्ज एफआईआर की जानकारी मिलने पर उनके भतीजे हेमंत साहू जमानत प्रक्रिया की जानकारी लेने थाना पहुंचे। हेमंत साहू के अनुसार, जब वह थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों से अपने चाचा की जमानत संबंधी प्रक्रिया पर चर्चा कर रहे थे, तभी निवर्तमान उपाध्यक्ष उमेश साहू, उनकी पत्नी अनीता साहू, वर्तमान उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू तथा उनके समर्थक वहां पहुंच गए।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाना परिसर में पहुंचते ही उमेश साहू ने अपनी पत्नी को इशारा किया, जिसके बाद उन्होंने हेमंत साहू के साथ कथित रूप से हाथापाई शुरू कर दी। हेमंत का कहना है कि इसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और थप्पड़ व मुक्कों से हमला किया गया, जिससे उन्हें चोटें आईं।

हेमंत साहू ने आरोप लगाया कि यह घटना केवल व्यक्तिगत विवाद नहीं है, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। उनका कहना है कि राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर उनके परिवार और कांग्रेस नेता मोनू साहू की सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

परिजनों ने भी घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि यदि थाना परिसर जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो यह कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button