राष्ट्रीय

जेल में बंद हैं पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान, पूर्व पत्नी ने अरबपति से कर ली शादी

Imran Khan Ex Wife Remarries: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जो काफी समय से जेल में बंद हैं. इसी बीच उनकी पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने दूसरी शादी कर ली है. इमरान खान और जेमिमा की शादी 1995 में हुई थी. दोनों के 2 बच्चे भी हैं.

इमरान खान की पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ (52) ने कैमरन ओ’राइली (62) के साथ दूसरी शादी की है. जेमिमा ने पहली शादी पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के साथ की थी, लेकिन यह शादी सिर्फ 9 साल ही चल पाई. जेमिमा को लेकर कई तरह की खबरें मीडिया पर सामने आ रहीं थीं, लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लग गया.

क्या करते हैं जेमिमा के नए पति?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, जेमिमा के नए पति कैमरन ओ’राइली एक बिजनेसमैन हैं, जिनका सॉफ्टवेयर में निवेश का काम है. कैमरन साल 2003 में प्राइवेट इक्विटी फंड ‘बेयार्ड कैपिटल’ शुरू किया और स्विस मीटरिंग कंपनी ‘लैंडिस+गायर’ (Landis+Gyr) खरीदी. इसके बाद 2011 में तोशिबा को इस कंपनी को 2.3 बिलियन डॉलर में बेचने से पहले वे इसके चीफ एग्जीक्यूटिव भी रहे हैं. अब जेमिमा से शादी करने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं.

क्या करती हैं जेमिमा और कैसे हुई मुलाकात?

जेमिमा गोल्डस्मिथ डॉक्यूमेंट्री और फिल्मों में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही थीं. कैमरन भी यहीं काम करते थे. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने करीब 1 साल पहले सगाई किया था. अब शादी कर ली है.

पूर्व पीएम इमरान खान वर्तमान में भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं. जेल में बंद इमरान खान की तबीयत काफी बिगड़ गई थी, जिसके बाद उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया, लेकिन अब इलाज के बाद फिर उन्हें जेल भेज दिया गया है. उनके दोनों बेटे पिता को जेल से रिहा कराने के लिए कैंपेन चला रहे हैं.

Related Articles

Back to top button