छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात, 30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 13 सितम्बर को बेमेतरा जिले को देंगे 183 करोड़ की सौगात

30 कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमिपूजन, विकास को मिलेगी नई रफ्तार

शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बेमेतरा, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 13 सितंबर को बेमेतरा के स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह एवं लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय जिले वासियों को *183.36 करोड़ रुपये* के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार 30 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा, जिसमें 22 कार्य भूमिपूजन के 153.55 करोड़ तथा 08 कार्य लोकार्पण के 29.80 करोड़ शामिल हैं।

विभागवार विवरण इस प्रकार है –

– लोक निर्माण विभाग : 05 कार्य, लागत 131.82 करोड़ का भूमिपूजन

– मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना : 07 कार्य, लागत 14.17 करोड़ का भूमिपूजन

– पुलिस अधीक्षक कार्यालय : 01 कार्य, लागत 2.76 करोड़ का भूमिपूजन

– प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : 01 कार्य, लागत 2.54 करोड़ का भूमिपूजन

– जनपद पंचायत बेरला : 05 कार्य, लागत 1.42 करोड़ का भूमिपूजन

– जनपद पंचायत बेमेतरा : 05 कार्य (03 भूमिपूजन 82.88 लाख + 02 लोकार्पण 48.40 लाख) कुल 1.31 करोड़

– लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग : 02 कार्य, लागत 2.31 करोड़ का लोकार्पण

– मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय : 01 कार्य, लागत 25 लाख का लोकार्पण

मुख्यमंत्री  साय द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पुलिस अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास से जुड़े इन कार्यों की सौगात से बेमेतरा जिले के विकास को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button