साय कैबिनेट के बड़े फैसले: आदिम जाति विभाग का नाम बदला, अग्निवीरों की होगी भर्ती

Sai Cabinet Baithak: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे. बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया को जानकारी दी.
अग्निवीरों के 36 रिक्त पदों पर भर्ती
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कैबिनेट में पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के 36 रिक्त पदों पर भर्ती का निर्णय लिया गया है. साथ ही आदिम जाति विभाग का नाम बदलकर जनजाति कार्य विभाग करने का फैसला भी लिया गया है.
सीएम साय ने क्या कहा ?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की तरफ से हम पीएम मोदी का अभिनंदन करते हैं. उन्होंने कहा कि उनके दीर्घायु की कामना करते हैं, वो स्वस्थ रहें और लंबे समय तक देश की सेवा करें. ऐसा हमने मंत्री परिषद में प्रस्ताव पारित किया है. सीएम साय ने कहा कि 13 वर्षों तक पीएम मोदी गुजरात के सीएम रहे, गुजरात मॉडल वहां प्रसिद्ध हुआ और गुजरात मॉडल को पूरे देश ने सराहा है.




