तीजा-पोरा तिहार पर आज खास रहेगा मुख्यमंत्री का दिन, बिलासपुर से रायपुर तक इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दोनों शहरों में प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दोपहर में बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:25 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 2:05 बजे उनके बिलासपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां बहतराई स्थित बी.आर. यादव इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीजा तिहार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम से पहले रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका करीब 3:45 बजे रायपुर वापस लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।

शाम को कबीर नगर में तीजा-पोरा तिहार का उत्सव
बिलासपुर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रायपुर में आयोजित तीजा-पोरा तिहार समारोह में शामिल होंगे। शाम 6 बजे कबीर नगर के दशहरा मैदान में कार्यक्रम रखा गया है, जहां मुख्यमंत्री तीजा-पोरा तिहार के उत्सव में शामिल होकर लोगों से संवाद करेंगे।मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए दोनों शहरों में प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की गई हैं।




