छत्तीसगढ़

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर, मुंगेली में 140 पदों पर सीधी भर्ती का मौका; जानें योग्यता और जरूरी दस्तावेज


मुंगेली :
  शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र की कंपनियां इस मेले के माध्यम से अलग-अलग पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। कुल 140 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रखी गई है।

कहां और कितने बजे लगेगा रोजगार मेला

रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में आयोजित होगा। अभ्यर्थी 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

10वीं से स्नातक तक के युवाओं के लिए अवसर

इस भर्ती अभियान में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • फील्ड ऑफिसर के 50 पदों के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
  • इलेक्ट्रॉनिक मीटर टेक्नीशियन के 30 पदों के लिए ITI उत्तीर्ण उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।
  • सेल्स ऑफिसर के 20 पदों पर BSc Agriculture पास अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
  • सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 20 पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण उम्मीदवार पात्र होंगे।
  • रिलेशनशिप मैनेजर के 20 पदों के लिए स्नातक अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

इस तरह रोजगार मेले के जरिए कुल 140 रिक्त पदों पर युवाओं के चयन की प्रक्रिया होगी।

रोजगार मेले में जाने से पहले यह दस्तावेज जरूर रखें

जिला रोजगार कार्यालय की ओर से बताया गया है कि मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास जिला रोजगार कार्यालय का वैध पंजीयन कार्ड होना जरूरी है। इच्छुक युवा निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button