व्यापार

पेट्रोल-डीजल के आज के नए रेट जारी: टंकी फुल कराने से पहले जरूर चेक करें आपके शहर में कितना है 1 लीटर का दाम

पेट्रोल-डीजल :  17 सितंबर की सुबह पेट्रोल और डीजल खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने आज के ईंधन दाम अपडेट कर दिए हैं और देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी आज आपको कल के मुकाबले पेट्रोल या डीजल के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकानी होगी।अगर आप आज लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने वाले हैं या वाहन में पेट्रोल-डीजल भरवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट देख लेना फायदेमंद रहेगा।

किस शहर में पेट्रोल-डीजल कितने रुपये लीटर?

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली102.12 रुपये95.20 रुपये
मुंबई111.31 रुपये97.97 रुपये
कोलकाता113.51 रुपये99.82 रुपये
चेन्नई107.78 रुपये99.56 रुपये
गाजियाबाद101.76 रुपये95.36 रुपये
पटना113.35 रुपये99.36 रुपये
नागपुर111.90 रुपये98.20 रुपये
देहरादून103.54 रुपये95.93 रुपये
आगरा101.66 रुपये95.02 रुपये

मई में लगातार चार बार बढ़े थे ईंधन के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछली बड़ी बढ़ोतरी 25 मई 2026 को हुई थी। इससे पहले भी मई में तेल कंपनियों ने कुछ ही दिनों के अंतराल पर ईंधन के दाम बढ़ाए थे। 15 मई, 19 मई, 23 मई और 25 मई को कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को उस समय ईंधन की कीमतों में वृद्धि की प्रमुख वजह बताया गया था। इन बढ़ोतरी के बाद मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7.5 से 8.5 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ था।

घर बैठे मोबाइल से ऐसे पता करें पेट्रोल-डीजल का रेट

अगर पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने इलाके की कीमत जानना चाहते हैं तो एसएमएस के जरिए भी जानकारी हासिल की जा सकती है। अलग-अलग तेल कंपनियों के लिए अलग नंबर निर्धारित हैं।इंडियन ऑयल का रेट जानने के लिए 9224992249 पर एसएमएस भेजा जा सकता है। भारत पेट्रोलियम के ग्राहक 9223112222 पर मैसेज करके कीमत की जानकारी ले सकते हैं। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए 9222201122 पर एसएमएस भेजकर ताजा रेट पता किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button