छत्तीसगढ़

रायपुर : छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त

रायपुर, राज्यपाल  रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित स्कूल के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से ई-रिक्शा प्रदान किया है। राज्यपाल ने आज लोकभवन में ई-रिक्शा की चॉबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद को ई-रिक्शा प्रदत्त

राज्यपाल डेका ने कहा कि बाल कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं को इस पहल से जरूरतमंद बच्चों तक सेवाओं और सहायता को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, संयुक्त सचिव  राजेन्द्र निगम एवं  प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button