राशिफल: रविवार का एक फैसला बदल सकता है दिन का रुख, जानें किन राशियों को सफलता के लिए संभलकर बढ़ना होगा

मेष- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आप में धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति विशेष रूप से रहेगी. मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे. पैसे का लेन-देन या आर्थिक व्यवहार नहीं करना उचित होगा. शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा. इस कारण कार्यस्थल पर भी आपके काम अधूरे रह सकते हैं. आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो नुकसान होने की आशंका लगी रहेगी. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा. विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा.
वृषभ- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. परिवार में सुख और शांति रहेगी. परिवार और मित्रों के साथ आनंद के पल गुजारेंगे. आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होगी. व्यापार में संपर्क और पहचान से लाभ होगा. कार्यस्थल पर अधिकारी के साथ किसी सार्थक चर्चा में भाग ले सकते हैं. यदि आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम हो तो उसे टालने में भलाई समझें. पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा. उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी. प्रेम जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय लाभ का है.
मिथुन- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में आपके परिश्रम का लाभ मिलता हुआ प्रतीत होगा. अधिकारी के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा. व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा. पिता से लाभ होगा. सरकारी काम पूरा हो सकेगा. दांपत्यजीवन में सुख और आनंद का अनुभव होगा. प्रेम जीवन में भी संतुष्टि का भाव रहेगा.
कर्क- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज आप धार्मिक काम और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे. मंदिर या किसी धार्मिक आयोजन में जाने का प्रसंग बन सकता है. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. भाग्य आपका साथ देगा. आज ज्यादातर समय आपका ध्यान मनोरंजक गतिविधियों में लगा रहेगा. आप मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ किसी आउटिंग के लिए भी जा सकते हैं.
सिंह- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. आज हर काम संभलकर करना चाहिए. स्वास्थ्य पर ध्यान दें. स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च भी आ सकता है. आज आपका मन भी किसी काम में नहीं लगेगा. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. आपके लिए समय चिंता का बना रहेगा. आज ज्यादातर समय आप आराम के मूड में रहेंगे. नियम विरुद्ध कोई काम आज ना करें. ईश्वर स्मरण तथा आध्यात्मिकता से मन को शांति मिलेगी. संबंधों के लेकर आप गैर जिम्मेदार रह सकते हैं.
कन्या- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. आज का आपका दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. आज आप किसी नए व्यक्ति से आकर्षण का अनुभव करेंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. उत्तम भोजन, वस्त्र, आभूषण तथा वाहन की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक लाभ होने से मन की चिंता दूर होगी.
तुला- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. घर में शांति और आनंद रहेगा. सुखदायक घटनाएं घटेंगी. कार्य में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आवश्यक काम के पीछे धन खर्च होगा. नौकरी में सफलता मिलने से मन में उत्साह रहेगा. ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिलेगा. आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी. सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन लाभप्रद है. आप अपने कॉलेज या स्कूल का असाइनमेंट पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे.
वृश्चिक- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. परिवार में आनंद एवं उत्साह रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा. ऊर्जावान बने रहेंगे और अपने काम पर ध्यान देंगे. काम में सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा. सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे. व्यापार-धंधे में विरोधियों से नुकसान होने की आशंका है, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय ना लें. ननिहाल से शुभ समाचार मिलेंगे. अपनी जरूरत पर पैसा खर्च होगा.
धनु- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आपको शारीरिक और मानसिक सुस्ती का अनुभव होगा. मानसिक भय भी रहेगा. घर का वातावरण काफी गंभीर रहेगा. मां की तबीयत की चिंता आपको रहेगी. नींद पूरी नहीं होने और समय पर भोजन नहीं मिलने से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है. महत्वपूर्ण दस्तावेज साइन करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. कार्यस्थल पर भी आपको समस्या आ सकती है. आज का दिन धैर्य से गुजारें. किसी से विवाद होने से आगे आपको दिक्कत हो सकती है.
मकर- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आज विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. नए काम की शुरुआत होगी. उसमें सफलता प्राप्त करेंगे. कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकेंगे. शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी. दिनभर ताजगी और स्फूर्ति बनी रहने से आप समय पर काम पूरा करने की कोशिश में रहेंगे. निवेश किए हैं, तो लाभ प्राप्त करेंगे. सगे-सम्बंधियों और मित्रों से मेल-जोल बना रहेगा. विद्यार्थी अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.
कुंभ- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आपको मानसिक समस्या और किसी बात उलझन रहेगी. निर्णय लेने में तकलीफ होगी. यदि नौकरी बदलने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो अभी आपको इंतजार करना चाहिए. वाणी पर संयम नहीं रख पाएं, तो परिजनों के साथ मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा. स्वास्थ्य खराब होगा. थकान का अनुभव होगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय मिश्रित फलदायक है. नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह आपको दी जाती है.
मीन- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. मन की प्रसन्नता आज आप में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेगी. नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाना होगा. दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा. मन में कोई निर्णय लेते समय दुविधा की स्थिति रहेगी. इस समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे. दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा. आज किसी को कोई भी वस्तु या धन उधार देने से बचना चाहिए.

