छत्तीसगढ़

शासकीय कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

दुर्जन सिंह

बड़े बचेली। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद् बड़े बचेली द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर, आसपास के क्षेत्रों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई की गई तथा अनावश्यक कचरे को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।

इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों द्वारा नियमित सफाई के साथ-साथ गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पालिका परिषद् द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित न रहकर दैनिक जीवन का हिस्सा बने और सभी नागरिक स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ नगर के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Related Articles

Back to top button