छत्तीसगढ़

CG Job : 10 अगस्त को 219 युवाओं को मिलेगी नौकरी…जानें कौन से जिले में हो रही सीधी भर्ती

 जगदलपुर। बस्तर संभाग के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र की ओर से 10 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की कंपनियां विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

10 अगस्त को होगा रोजगार मेले का आयोजन

रोजगार मेला सोमवार, 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, आड़ावाल, जगदलपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

219 पदों पर होगी भर्ती

उपसंचालक, रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के अनुसार इस मेले में निजी क्षेत्र के तीन प्रमुख नियोजक हिस्सा लेंगे। इनके माध्यम से करीब 219 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार 8 हजार रुपये से 26 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड से संबंधित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

इन पदों के लिए होगा इंटरव्यू

मेले में बिलिंग ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, हाउसकीपिंग स्टाफ, एचआर एग्जीक्यूटिव, सर्विस इंचार्ज, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टोर कीपर, स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित कई पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। पंजीयन पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों को 10 अगस्त को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रति, पहचान पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और मोबाइल डिवाइस के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर पहुंचना होगा।ऑनलाइन पंजीयन पूरा करने वाले अभ्यर्थी निर्धारित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button