छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

 रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे प्रातः 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा।

         स्वतंत्रता दिवस समारोह में रायगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के दौरान उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह को लेकर जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, शहीदों के त्याग और देश के विकास के प्रति संकल्प की भावना को समर्पित होगा।

Related Articles

Back to top button