छत्तीसगढ़

Raipur News: टैक्स बकायादारों पर नगर निगम की सख्ती, कई संपत्तियां सील, कार्रवाई शुरू होते ही लाखों की राशि मौके पर जमा

 रायपुर : नगर निगम ने लंबे समय से राजस्व और अन्य शुल्क जमा नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगम के सभी जोनों में राजस्व वसूली की कार्रवाई लगातार जारी है। बकाया राशि नहीं चुकाने वालों की संपत्तियों को सीलबंद किया जा रहा है, जबकि जरूरत के अनुसार नल कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई भी की जा रही है।नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा और जोन कमिश्नरों की निगरानी में सहायक राजस्व अधिकारियों की टीमें अभियान चला रही हैं। खास बात यह है कि कई मामलों में संपत्ति सील करने की कार्रवाई शुरू होते ही बकायादारों ने मौके पर ही पूरी या आंशिक राशि जमा कर दी।

जोन-6 में सीलिंग के दौरान दो बकायादारों ने जमा किए करीब 95 हजार रुपए

जोन-6 के वार्ड क्रमांक 65 में राजस्व विभाग की टीम ने बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई की। इस दौरान दो बकायादारों की संपत्तियों पर सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई।कार्रवाई होते ही दोनों ने मौके पर ही क्रमश: 55,404 रुपए और 39,410 रुपए की पूरी बकाया राशि जमा कर दी।

जोन-7 में 1.79 लाख से ज्यादा बकाया पर दो संपत्तियां सीलबंद

जोन-7 के पंडित ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 में संगीता शाह, विशाल शाह और विशेष शाह पर वर्ष 2024-25 से 1,24,245 रुपए बकाया था। राशि जमा नहीं करने पर संबंधित संपत्ति सीलबंद कर दी गई।इसी वार्ड में सुनील शाह की संपत्ति पर 55,292 रुपए का बकाया था। भुगतान नहीं होने पर निगम ने यहां भी सीलिंग की कार्रवाई की।

जोन-10 में दो संपत्तियों पर कार्रवाई, लाखों का टैक्स था बाकी

जोन-10 के विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 50 में सरिता वाजपेयी पर 3,20,316 रुपए और अनिता कुकरेजा पर 44,196 रुपए की बकाया राशि थी। लंबे समय से भुगतान नहीं होने पर दोनों संपत्तियों को सीलबंद कर दिया गया।

जोन-8 में सीलिंग के बीच बकायादारों ने तुरंत कराया भुगतान

जोन-8 में भी राजस्व वसूली अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। वार्ड क्रमांक 2 में बजरंग लाल अग्रवाल और अनिता अग्रवाल ने सीलिंग की कार्रवाई के दौरान 1,31,822 रुपए की पूरी राशि जमा कर दी।वहीं तापसी डे और गोपाल प्रसाद डे पर 52,934 रुपए का बकाया था। कार्रवाई के दौरान उन्होंने 30,198 रुपए का आंशिक भुगतान किया।वार्ड क्रमांक 69 में कृष्णकांत रामावतार तिवारी की संपत्ति पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू होने के बाद उन्होंने 3,55,316 रुपए की पूरी बकाया राशि RTGS के जरिए तत्काल जमा कर दी।

पुनर्मूल्यांकन के बाद दो परिसरों का उपयोगकर्ता शुल्क लाखों में बढ़ा

नगर निगम ने केवल बकाया वसूली ही नहीं, बल्कि संपत्तियों के पुनर्मूल्यांकन की कार्रवाई भी की। वार्ड क्रमांक 20 में शुभम के मार्ट परिसर का पुनर्मूल्यांकन किया गया। इसके बाद नियमानुसार उपयोगकर्ता शुल्क में 2.04 लाख रुपए की वृद्धि की गई।इसी तरह वार्ड क्रमांक 70 में अरिहंत उद्योग परिसर के पुनर्मूल्यांकन के बाद उपयोगकर्ता शुल्क 4,03,872 रुपए बढ़ाया गया।

नल कनेक्शन काटते ही 3.38 लाख रुपए जमा कराए

जोन-9 की टीम ने बकाया राशि नहीं चुकाने वाले एक बकायादार का बल्क नल कनेक्शन काट दिया। कार्रवाई के तुरंत बाद बकायादार ने मौके पर ही 3,38,608 रुपए की पूरी राशि जमा कर दी।इसके अलावा 6,18,000 रुपए के बड़े बकायादार अमरपाल सिंह की संपत्ति पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

रामदेव मार्केट में भी बकाया वसूली के लिए सख्ती

जोन-4 के स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड क्रमांक 44 स्थित रामदेव मार्केट में प्रमोद कुमार राव ने सीलिंग कार्रवाई के दौरान 1,88,180 रुपए की पूरी बकाया राशि जमा कर दी।इसी वार्ड में पद्मादेवी एवं अन्य पर वर्ष 2021 से 5,28,176 रुपए का बकाया था। भुगतान नहीं होने पर संबंधित संपत्ति सीलबंद कर दी गई। वर्ष 2019-20 से 5,04,762 रुपए का बकाया रखने वाले एक अन्य बकायादार की संपत्ति पर भी सीलिंग की गई।

11.82 लाख के बकायादार की संपत्ति सील, कार्रवाई के बाद ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने चुकाया टैक्स

जोन-7 के स्वामी आत्मानंद वार्ड क्रमांक 38 स्थित चौबे कॉलोनी में भिलाई स्टील एंड रिसर्च सेंटर की संपत्ति पर वर्ष 2020-21 से 11,82,544 रुपए बकाया था। राशि जमा नहीं होने पर निगम ने संपत्ति सीलबंद कर दी।वहीं वार्ड क्रमांक 22 में पाल गुड्स ट्रांसपोर्ट, आमानाका के खिलाफ कार्रवाई शुरू होते ही बकायादार ने 1,23,011 रुपए की पूरी राशि मौके पर जमा कर दी।

6.14 लाख का बकाया भी सीलिंग के बाद तुरंत जमा

जोन-4 के वार्ड क्रमांक 44 में शांति लाल बरलोटा की संपत्ति पर वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक 69,158 रुपए का बकाया था। भुगतान नहीं होने पर संपत्ति सील कर दी गई।वहीं जोन-5 की कार्रवाई में एक बड़े बकायादार की संपत्ति सीलबंद की गई। इसके बाद बकायादार ने 6,14,909 रुपए की पूरी बकाया राशि तत्काल जमा कर दी।

नगर निगम का अभियान जारी रहेगा, बकाया नहीं चुकाया तो होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक सभी जोनों में राजस्व वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा। लंबे समय से बकाया रखने वालों के खिलाफ नियमों के तहत संपत्ति सील करने, नल कनेक्शन काटने और जरूरत के अनुसार अन्य कार्रवाई की जाएगी।निगम की इस कार्रवाई का सीधा असर बकायादारों पर दिखाई दे रहा है। कई मामलों में कार्रवाई शुरू होते ही लाखों रुपए की राशि तत्काल जमा कराई गई है।

Related Articles

Back to top button