छत्तीसगढ़

मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ प्रवास, सामाजिक एकजुटता पर हुई चर्चा

(दुर्जन सिंह)

बचेली/दंतेवाडा/जगदलपुर। राष्ट्रीय मेहरा समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयकर विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त श्री खेमराज झारिया तथा राष्ट्रीय सह-सचिव श्री सुभाष डेहरिया, एरिया हेड (डिफेंस), दिल्ली एवं मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, एक्सिस मैक्स लाइफ ने अपने तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जगदलपुर, गीदम, दंतेवाड़ा और बचेली का दौरा किया।

प्रवास के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने जगदलपुर स्थित सामाजिक भवन में मेहरा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने गीदम और दंतेवाड़ा में भी समाजबंधुओं से संवाद किया तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बचेली में श्री एस. आर. डेहरिया, उप महाप्रबंधक एवं विभाग प्रमुख (सिविल), एनएमडीसी लिमिटेड ने श्री खेमराज झारिया एवं श्री सुभाष डेहरिया का स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक विषयों, समाज की एकजुटता तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास और सामाजिक हित से जुड़े विषयों पर सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

समाजबंधुओं ने दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारियों के छत्तीसगढ़ प्रवास को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके संवाद से समाज में नई ऊर्जा और एकजुटता का संदेश गया है। इस अवसर पर श्री झारिया एवं श्री डेहरिया ने विश्वास दिलाया कि समाज को जब भी उनकी आवश्यकता होगी, वे सहयोग और मार्गदर्शन के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे।

समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके छत्तीसगढ़ प्रवास को सामाजिक दृष्टि से उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Back to top button