छत्तीसगढ़

त्रिदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का शुभारंभ

(दुर्जन सिंह)

बचेली/(जिला दंतेवाडा) । डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, बचेली में 21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित त्रिदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम (CBP) 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश रंजन, ए.जी.एम., एन.एम.डी.सी. बी.आई.ओ.एम बचेली कॉम्प्लेक्स थे।


कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की अराधना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजन स्थल प्रभारी एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश कांत पाठक ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागी शिक्षकों का स्वागत करते हुए क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण उन्हें नवीन शैक्षिक चुनौतियों के लिए तैयार करता है तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।
मुख्य अतिथि श्री राकेश रंजन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि एक शिक्षक का ज्ञान, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा प्रदान करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं नवीन शिक्षण तकनीकों को अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया।


इस त्रिदिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत 30 विद्यालयों के लगभग 350 शिक्षकों को विभिन्न विषयों एवं शिक्षण-पद्धतियों से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर जोन F, I एवं K तीनों जोन के ARO, क्लस्टर हेड, विषय समन्वयक एवं प्राचार्यगण एवं 34 प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन आयोजन स्थल प्रभारी एवं प्राचार्य डी. ए. वी. बचेली श्री हरीश कांत पाठक के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जा रहा है। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, गतिविधि-आधारित शिक्षण, कौशल विकास तथा विद्यार्थियों की सीखने की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी शिक्षण रणनीतियों से अवगत कराया जाएगा।
यह त्रिदिवसीय आयोजन शिक्षकों के ज्ञान एवं शिक्षण-कौशल के संवर्धन के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सर्वांगीण भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button