छत्तीसगढ़

मंत्री के काफिले में बड़ा हादसा…कई पुलिस जवान घायल होने के बाद सीएम साय ने जताई चिंता

कोंडागांव। जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही सीएम साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर चिंता जताते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने और पुलिस जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है।मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने मां दंतेश्वरी से सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

मौके पर तुरंत शुरू हुई मदद

जानकारी के अनुसार, मंत्री केदार कश्यप का काफिला जगदलपुर से कोंडागांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान काफिले में शामिल एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे की वजह जुटाई जा रही जानकारी

घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घायल जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित स्तर पर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मुख्यमंत्री साय ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की कामना करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button