एनएमडीसी बचेली में सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 का शुभारंभ

समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठाथीम पर 16 नवंबर तक चलेगा अभियान, GeM की नई सुविधाओं पर अधिकारियों के लिए आयोजित हुआ क्षमता निर्माण कार्यक्रम
(दुर्जन सिंह)
बचेली l केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के निर्देशों के अनुपालन में एनएमडीसी लिमिटेड के बीआइओएम बचेली परिसर में सतर्कता जागरुकता अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। अभियान का आयोजन 17 अगस्त 2026 से 16 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।
वर्ष 2026 के लिए अभियान का विषय (समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा) है। अभियान के अंतर्गत केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चिन्हित पांच प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनमें लंबित शिकायतों का निपटान, लंबित मामलों का निपटान, क्षमता निर्माण, डिजिटल पहल तथा अनुबंध प्रबंधन शामिल हैं।
अभियान के अंतर्गत क्षमता निर्माण गतिविधियों की शुरुआत करते हुए 19 अगस्त 2026 को सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) की नई सुविधाओं एवं कार्यात्मकताओं पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों को GeM पोर्टल की नवीनतम सुविधाओं एवं कार्यप्रणालियों से अवगत कराया गया। इस पहल का उद्देश्य था अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ाना तथा सरकारी खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता को और सुदृढ़ करना।
बीआइओएम बचेली परिसर का सतर्कता विभाग अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप निवारक सतर्कता, पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा की संस्कृति को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।




