छत्तीसगढ़

CG News: NSUI नेता गिरफ्तार, युवती ने की थी आत्महत्या… परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

अंबिकापुर. अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपरिया धोबीपारा में अपने जीजा के घर रहकर पढ़ाई कर रही 19 वर्षीया कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतिका की पहचान अंतरा शाह (निवासी गोदरीपारा, चिरमिरी) के रूप में हुई है, जो पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी. घटना के बाद मृतिका की सहेलियों ने एनएसयूआई के एक छात्र नेता पर प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी एनएसयूआई नेता ज्ञान तिवारी को अरेस्ट कर लिया है.

 परिजनों के अनुसार, अंतरा शाह पटपरिया निवासी अपने जीजा निलेश गुप्ता के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. 10 सितंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह कॉलेज से लौटी थी. उसने अपनी बहन के साथ रात का भोजन किया और सो गई. अगले दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिजन उठे, तो घर के शौचालय में उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला. सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया.

सहेलियों के खुलासे से हुआ विवाद

घटना के अगले दिन मृतिका की सहेलियों ने परिजनों को जानकारी दी कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का नेता ज्ञान तिवारी मृतिका को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था. इस बात से छात्रा काफी मानसिक तनाव में थी. सहेलियों द्वारा यह खुलासा किए जाने के बाद मृतिका के मामा ने गांधीनगर थाने में आरोपी छात्र नेता के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है. पुलिस ने मृतिका का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल खंगालने की तैयारी की जा रही है.

Related Articles

Back to top button