छत्तीसगढ़

बचेली में साहू समाज के नवीन सामुदायिक भवन को मिली स्वीकृति


पार्षद बीना साहू की मांग पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी 19.99 लाख रुपये की मंजूरी, पार्षद ने जताया आभार

बचेली – (दुर्जन सिंह)
दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बड़े बचेली के वार्ड क्रमांक 5 स्थित आर.ई.एस. कॉलोनी में साहू समाज के लिए नवीन सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को स्वीकृति मिल गई है। पार्षद एवं प्रदेश संयुक्त सचिव श्रीमती बीना साहू द्वारा की गई मांग पर उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने सहमति प्रदान करते हुए सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति पर पार्षद श्रीमती बीना साहू सहित साहू समाज, बचेली ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया है।संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र क्रमांक 644203, नवा रायपुर, दिनांक 21 सितंबर 2026 के अनुसार वार्ड क्रमांक 05 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 19.99 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सामुदायिक भवन की स्वीकृति दिलाने में वार्ड पार्षद श्रीमती बीना साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव से व्यक्तिगत मुलाकात कर समाज एवं वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किया।श्रीमती बीना साहू नगर पालिका परिषद बड़े बचेली की दूसरी बार निर्वाचित पार्षद हैं। अपने कार्यकाल के दौरान वे अपने वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर लगातार सक्रिय रही हैं। उनकी इसी सक्रियता के चलते प्रदेश साहू संघ द्वारा बस्तर संभाग से प्रदेश के महत्वपूर्ण पद पर एकमात्र महिला के रूप में उन्हें संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है, जिसका वे ईमानदारी के साथ निर्वहन कर रही हैं 

Related Articles

Back to top button