खेल

दबंग दिल्ली दूसरी बार प्रो कबड्डी लीग चैंपियन

फाइनल में पुणेरी पलटन को 31-28 से हराया; फजल अतराचली प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) के 12वें सीजन का टाइटल जीत लिया है। शुक्रवार को होमग्राउंड पर ही दिल्ली ने पुणेरी पलटन को 31-28 से फाइनल हराया। कप्तान आशु मलिक 2 ही पॉइंट्स ले सके, लेकिन अजिंक्य पवार ने 6 और नीरज नरवाल ने 9 पॉइंट्स लेकर टीम को जीत दिलाई।

दिल्ली के ही ईरानी डिफेंडर फजल अतराचली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला। उन्होंने सीजन में 52 टैकल पॉइंट्स हासिल किए। फाइनल में पुणे से आदित्य शिंदे ने 10 रेड पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन टीम को जिता नहीं सके।

पहले हाफ में आगे रही दिल्ली
थ्यागराज इंडोर स्टेडियम में दबंग दिल्ली ने पहले हाफ से बढ़त बनाए रखी। हाफ टाइम के बाद टीम 20-14 से आगे रही। टीम ने पुणे को एक बार ऑलआउट किया और रेड में 13 पॉइंट्स बटोर लिए। पुणे की टीम रेड में 7 ही पॉइंट्स हासिल कर सकी। हालांकि, टीम ने 7 टैकल पॉइंट्स भी लिए, जबकि दिल्ली 3 टैकल पॉइंट्स ही ले सकी।

सेकेंड हाफ में वापसी के बावजूद हारी पुणे
सेकेंड हाफ में दबंग दिल्ली ने अपना डिफेंस स्ट्रॉन्ग कर लिया। टीम के रैडर डू-ऑर-डाई में ही पॉइंट्स लेने की कोशिश कर रहे थे, वहीं डिफेंडर पुणे के रैडर को खुद से पॉइंट्स लेने के लिए मजबूर कर रहे थे। डिफेंसिव स्ट्रैटजी के बावजूद दिल्ली की टीम एक बार ऑलआउट हो गई। पुणे की अटैकिंग स्ट्रैटजी के बावजूद दिल्ली ने दूसरे हाफ में 11 पॉइंट्स बटोर लिए। जबकि पुणे 14 पॉइंट्स लेकर भी बराबरी नहीं कर सकी। फुल टाइम तक स्कोर 31-28 से दिल्ली के पक्ष में रहा और टीम ने लो-स्कोरिंग फाइनल जीत लिया।

Related Articles

Back to top button