राशिफल

आज का पंचांग : मार्गशीर्ष कृष्ण द्वितीया तिथि, मृगशीर्ष नक्षत्र और सिद्धि योग का रहेगा संयोग, जानें राहुकाल और शुभ-अशुभ समय

 पंचांग : 26 नवंबर 2026, गुरुवार को मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि के अधिष्ठाता देवता वायु हैं। इसे वायु देव का दिन भी माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह तिथि भवन निर्माण और तीर्थ यात्रा जैसे कार्यों के लिए अनुकूल मानी गई है।

26 नवंबर 2026 का पंचांग

  1. विक्रम संवत: 2083
  2. मास: मार्गशीर्ष
  3. पक्ष: कृष्ण पक्ष
  4. वार: गुरुवार
  5. तिथि: द्वितीया
  6. योग: सिद्धि
  7. नक्षत्र: मृगशीर्ष
  8. करण: गर
  9. चंद्र राशि: वृषभ
  10. सूर्य राशि: वृश्चिक
  11. सूर्योदय: सुबह 6:53 बजे
  12. सूर्यास्त: शाम 5:23 बजे
  13. चंद्रोदय: शाम 7:07 बजे
  14. चंद्रास्त: सुबह 8:40 बजे
  15. राहुकाल: दोपहर 1:27 से 2:45 बजे तक
  16. यमगंड: सुबह 6:53 से 8:12 बजे तक

आज का नक्षत्र: मृगशीर्ष

गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहते हुए मृगशीर्ष नक्षत्र में संचार करेगा। इस नक्षत्र का विस्तार वृषभ राशि के अंतिम हिस्से से लेकर मिथुन राशि के एक भाग तक माना जाता है। इसके अधिष्ठाता देवता चंद्रमा हैं, जबकि इसका स्वामी ग्रह मंगल है।

ज्योतिष शास्त्र में मृगशीर्ष को सौम्य और कोमल स्वभाव वाला नक्षत्र माना गया है। विवाह, दीक्षा, यात्रा और भवन निर्माण जैसे कार्यों के लिए इसे शुभ समझा जाता है। कला और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े कार्यों के लिए भी यह नक्षत्र अनुकूल है।

आज के दिन नई कला सीखने, मित्रता की शुरुआत करने, प्रेम भावनाएं व्यक्त करने और नए वस्त्र धारण करने जैसे कार्य किए जा सकते हैं। इसके अलावा मांगलिक आयोजन, उत्सव और कृषि से जुड़े व्यावसायिक समझौते करने के लिए भी इस नक्षत्र को अच्छा माना जाता है।

आज राहुकाल में न करें शुभ कार्य

26 नवंबर को राहुकाल दोपहर 1:27 बजे से 2:45 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

इसके अलावा यमगंड, गुलिक काल, दुर्मुहूर्त और वर्ज्यम के समय को भी शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता। इसलिए किसी महत्वपूर्ण धार्मिक या मांगलिक आयोजन की योजना बनाते समय इन अवधियों का ध्यान रखना उचित रहेगा।

Related Articles

Back to top button