खेल

शूटिंग वर्ल्डकप 2025- हरियाणा की मनु-सुरुचि साधेंगी निशाना

दोहा के लिए रवाना होंगे देश के 8 शूटर; दोनों ने मोहाली में की तैयारी
पंचकूला
देश को शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में हरियाणा की टॉप दो महिला खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद है। इसमें ओलिंपियन मनू भाकर दो इवेंट में भाग लेगी, वहीं विश्व की नंबर वन शूटर बन चुकी सुरचि फोगाट भी वर्ल्ड कप में गोल्ड के लिए निशाना साधेगी। पुरुष और महिला वर्ग में देश के 8 शूटर मेडल के लिए निशाना लगाएंगे।

ISSF विश्व कप फाइनल 2025 का आयोजन कतर के दोहा में 4 से 9 दिसंबर के बीच होगा। इसके लिए भारतीय दल आज रवाना होगा। इसमें हरियाणा की शूटर झज्जर निवासी मनु भाकर और सुरुचि फौगाट भी शामिल हैं। दोनों से डबल मेडल उम्मीदें हैं। भारतीय दल में हरियाणा की मनु भाकर एकमात्र ऐसी शूटर हैं, जिन्हें दो इवेंट में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। वे 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल में भाग लेंगी।

मोहाली में की मनु ने ट्रेनिंग

भारत की डबल ओलिंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने कहा कि मोहाली में उन्होंने ट्रेनिंग हासिल की है। उन्होंने मोहाली शूटिंग रेंज की तारीफ करते हुए कहा कि, यहां पर काफी अच्छा एनवायरमेंट और इक्विपमेंट फैसिलिटी उन्हें मिली है जिसकी वजह से उनकी ट्रेनिंग भी काफी अच्छे से हुई है। इसके साथ ही उन्होंने चंडीगढ़ के मौसम की भी तारीफ की है।

उन्होंने अपने अगले टारगेट के बारे में बताया कि आने वाले प्रतियोगिताओं को देखते हुए वह अपनी ट्रेनिंग को लेकर काफी सीरियस है और आने वाले कंपीटीशन को लक्ष्य बनाते हुए अपनी ट्रेनिंग को आगे बढ़ाया है।

ओलिंपिक में मेडल यादगार पल

मनु भाकर ने पिछले ओलिंपिक की उपलब्धि के बारे में बताते हुए कहा कि, वह पल केवल उनके लिए नहीं बल्कि उनकी पूरी टीम के लिए बेहद यादगार पल था। उन्होंने कहा कि उसे एक उपलब्धि के लिए बहुत सारे लोगों ने काफी मेहनत की थी और आखिरकार हमने वह अचीवमेंट हासिल की। उन्होंने कहा कि, आगे भी उनकी लगातार यह कोशिश रहेगी कि देश के लिए इसी तरह से वह बेहतरीन प्रदर्शन करें और लगातार देश का नाम ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ऊपर लेकर आए।

Related Articles

Back to top button