अन्य खबरेंखेल

14 साल बाद भारत पहुंचे मेसी

तेंदुलकर, शाहरुख और पीएम मोदी से मिलेंगे, सुनील छेत्री के साथ फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं। उनके साथ उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर लुईस सुआरेज भी आए हैं। दोनों देर रात 3.30 बजे वे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। वे सुबह 9.30 बजे फैंस से मिलेंगे। मेसी यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन UNICEF के ब्रांड एम्बेसडर हैं, इसके तहत वे भारत में ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं।

मेसी 15 दिसंबर तक 3 दिन में 4 शहरों का दौरा करेंगे। इनमें हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली भी शामिल हैं। वे कोलकाता में ही बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से मिलेंगे। इस दौरान उन्हें मुंबई में सचिन तेंदुलकर से भी मिलना है। 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ ही उनका दौरा खत्म होगा।

14 दिसंबर को सुनील छेत्री से भिड़ेंगे

मेसी कोलकाता के युवा भारती स्टेडियम में सुबह करीब 11.30 बजे अपनी 70 फीट ऊंची मूर्ती का वर्चुअल अनावरण करेंगे। फिर वे शाहरुख, गांगुली और मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। दोपहर करीब 12.30 बजे वे फ्रेंडली मैच खेलेंगे, फिर 2 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। 13 दिसंबर को ही हैदराबाद में मेसी फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेलने के साथ म्युजिकल सेरेमनी में भी हिस्सा लेंगे। 14 दिसंबर को वे मुंबई पहुंचेंगे, जहां वानखेड़े स्टेडियम में वे भारत के दिग्गज सुनील छेत्री के खिलाफ एक और फ्रेंडली मैच खेलेंगे। 15 दिसंबर को मेसी दिल्ली पहुंचेंगे, यहां सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद दोपहर 1.30 बजे वे सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे। 15 को ही मेसी भारत से रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button