स्वामी आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय दोरनापाल में निशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण

0 शाला समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री बलिराम नायक के हाथों हुआ वितरण

कृष्णा नायक
सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद हिंदी-अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, दोरनापाल में अध्ययनरत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला महामंत्री बलिराम नायक, नगर पंचायत दोरनापाल अध्यक्ष राधा नायक, मंडल अध्यक्ष मोनू भदोरिया, पार्षद कोसी ठाकुर, पार्षद पुष्पलता भदोरिया, पार्षद मड़कम राजे, पार्षद बसंती यादव, प्राचार्य सी०एस० ठाकुर, एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं छात्राएं उपस्थित रही छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का सराहनीय प्रयास है। साइकिल मिलने से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित होगी।

बलिराम नायक ने आगे कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मजबूत आधार है। और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, शाला समिति सदस्य, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया




