छत्तीसगढ़

बचेली में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई

दुर्जन सिंह

बचेली/ (दंतेवाड़ा जिला) बंगाली सांस्कृतिक समिति बचेली ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों ने नेताजी के राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग को याद करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
साथ ही 23 जनवरी को बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और बसंत पंचमी ज्ञान, कला एवं संस्कृति का प्रतीक पर्व है।
कार्यक्रम में समिति की ओर से अमलेंदु चक्रवर्ती, बबलू घोष ,पंकज घोष ,बपन घोष ,प्रदीप गोलदार ,अनिर्बन सिन्हा ,सोमेश दत्ता ,अमित कुंडू , मुकेश रॉय ,आकाश मंडल , आनंद पाल ,सुजीत मुखर्जी, श्यामल सिकदर , अविनाश दास , अर्णब चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्यगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button