छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी में वार्षिक उत्सव समारोह 2026 का आयोजन

– दुर्जन सिंह

बचेली /भाँसी। एनएमडीसी डीएवी आईटीआई, भांसी में वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण एवं उपलब्धि सम्मान समारोह-2026 गरिमामय वातावरण में दिनांक- 14-02-2026, दिन- शनिवार को श्री श्रीधर कोडाली, परियोजना प्रमुख, एनएमडीसी बीआईओएम बचेली काम्प्लेक्स के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री टी शिवा कुमार , मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), एनएमडीसी बीआईओएम बचेली काम्प्लेक्स तथा श्री एच के पाठक प्राचार्य, डीएवी पब्लिक स्कूल, बचेली उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
संस्था के प्राचार्य श्री कमलेश साहू ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का आत्मीय स्वागत हरित गमले के द्वारा किया l अपने स्वागत उद्बोधन उन्होंने संस्था की शैक्षणिक, प्लेसमेंट एवं खेलकूद की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की विगत दो वर्षो से लगातार आईटीआई भांसी के छात्रों ने राज्य स्तर पर अपना परचम लहराया है साथ ही संस्था के भूतपूर्व छात्र डोगेन्द्र ने आल इंडिया सीआईटीएस की परीक्षा में मैकेनिक डीजल ट्रेड से प्रथम स्थान प्राप्त कर दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी से प्रमाण पत्र प्राप्त कर दंतेवाड़ा क्षेत्र एवं संस्था का मान बढाया है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्रीधर कोडली ने अपने संबोधन में संस्था के राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों की सराहना की तथा सभी छात्रों एवं स्टाफ को इसके लिए बधाई दिए।उन्होंने कहा कि एनएमडीसी द्वारा संस्था के अधोसंरचना एवं वर्कशॉप के आधुनिकीकरण के लिए हरसंभव मदद किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा छात्र डोगेन्द्र, आल इंडिया सीआईटीएस परीक्षा में मैकेनिक डीजल ट्रेड से प्रथम स्थान प्राप्त, राहुल कुंजाम मैकेनिक डीजल ट्रेड में छग में प्रथम रैंक, के. कंचन वेल्डर ट्रेड में छग में तीसरा रैंक, चितरंजन मैकेनिक डीजल ट्रेड में छग में आठवां रैंक तथा इंडिया स्किल्स कंपटीशन 2025 में छग राज्य में टॉप करने पर अनिरुद्ध कुमार और देव कुमार साहू को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में छत्तीसगढ़ी एवं आदिवासी नृत्य , बॉलीवुड 90 के दशक के गीतों पर आधारित डांस, दक्षिण भारतीय नृत्य,
हास्य नाटक तथा रैप एवं बीट बॉक्सिंग (तालवाद्य) प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कार्यक्रम के अन्त में मिश्रित गीतों पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गयी l
विशिष्ट अतिथि श्री टी शिवा कुमार के करकमलों से भी संस्था में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य रजत जयंती समारोह – 2025 और वोटर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता , चित्रकला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। संस्था के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता – 2026 के विजेताओं को भी इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन संस्था के छात्रों एवं शिक्षक सत्यम कुमार सिंह एवं डेहल राम निषाद तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्था के वरिष्ठ शिक्षक सतीश कुमार शेंडे द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button