छत्तीसगढ़

महाशिवरात्रि पर बचेली थाना बना आस्था का केंद्र, विशाल शिव भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने किया हवन-पूजन, पूरे पुलिस स्टाफ ने निभाई सहभागिता

दुर्जन सिंह
बचेली। पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर बचेली थाना परिसर में भगवान शिव को समर्पित विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू द्वारा विधि-विधानपूर्वक हवन-पूजन एवं भगवान शिव की आराधना से की गई, जिसमें थाना का पूरा पुलिस स्टाफ भी श्रद्धापूर्वक शामिल रहा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण आरंभ हुआ।

स्थानीय नागरिकों, राहगीरों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में “हर हर महादेव” के जयघोष गूंजते रहे और भक्ति भाव का वातावरण बना रहा।

थाना परिसर में आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत किया। भंडारे के माध्यम से सामाजिक समरसता और जनविश्वास बढ़ाने का सराहनीय संदेश सामने आया।

Related Articles

Back to top button