छत्तीसगढ़

होली से पहले एकमुश्त धान का बोनस देने पर विष्णुदेव साय सरकार का किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ ने माना आभार

दुर्जन सिंह

बचेली/दंतेवाडा। छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार ने किसानों को होली से पहले धान बोनस की राशि एक मुस्त राशि देने पर पूरे प्रदेश के किसानों में हर्ष का माहौल है छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार के इस स्वागत योग्य निर्णय लेकर कार्य करने पर आभार जताया है छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश अटामी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नत योजना के तहत धान के मूल्य अंतरराशि के रूप में 731 रुपए से लगभग दस हजार करोड रुपए से भी अधिक राशि सीधे किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर किया गया जो की पूरे भारत वर्ष में सर्वाधिक है सरकार केवल धान की खरीदी ही नहीं करती है बल्कि किसानों के परिश्रम का उचित मूल्य सुनिश्चित करना और उनके सम्मान की रक्षा करना अपना दायित्व मानती है शासन के इस निर्णय का किसानों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ होली में एक मुफ्त राशि आने पर होली की उमंग और बढ़ेगी तथा किसानों को आगामी कृषि कार्य तथा अन्य काम में मदद भी मिलेगा

Related Articles

Back to top button