छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक व क्रीड़ा समिति बचेली ने धूमधाम से मनाया रंगों का त्योहार होली


दुर्जन सिंह
बचेली। छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली में 02 मार्च को होलिका दहन और 04 मार्च को (धुलेंडी)रंगों का पावन पर्व होली बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया । कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर सभी ने एक दूसरे पर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में एनएमडीसी प्रबंधन के परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली, टी शिवा कुमार मुख्य महाप्रबंधक उत्पादन सी आर डेहरिया के पी बंसोड उप महाप्रबंधक सिविल शिव प्रसाद गुप्ता परितोष मिश्रा मानव संसाधन के साथ समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारीगण के साथ श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं बचेली नगर के गणमान्य नागरिक की गरिमामयी उपस्थिति रही समिति के सदस्यों द्वारा नगाड़ा बजाकर गीत संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जिससे माहौल और आनंदमय हो गया समिति के महासचिव महेंद्र कुमार साहू कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है। समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।




