राष्ट्रीय

बीजेपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव की आहट: नई टीम में युवाओं पर फोकस, एमपी से बढ़ेगी हिस्सेदारी

Delhi:  पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी के भीतर बड़े संगठनात्मक फेरबदल की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी नई टीम की सूची लगभग तैयार कर चुके हैं। इस बार खास बात यह है कि 50 वर्ष से कम उम्र के ऊर्जावान और जमीनी पकड़ रखने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

मध्य प्रदेश के नेताओं की सक्रियता ने बढ़ाया सस्पेंस
गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीडी शर्मा ने अध्यक्ष नितिन नवीन से लंबी मुलाकात की। इसके साथ ही नरोत्तम मिश्रा के दिल्ली पहुंचने की चर्चा ने संकेत दे दिए हैं कि मध्य प्रदेश की भूमिका इस नई टीम में अहम रहने वाली है। माना जा रहा है कि महासचिव सहित कई प्रमुख पदों पर एमपी को मजबूत प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

हर नाम की गहराई से जांच, ‘सरप्राइज’ चेहरे भी संभव
सूत्र बताते हैं कि शॉर्टलिस्ट किए गए नेताओं के राजनीतिक अनुभव, कार्यशैली और सार्वजनिक छवि की बारीकी से जांच की जा रही है। अंतिम सूची में कई ऐसे नाम सामने आ सकते हैं, जो फिलहाल चर्चा में नहीं हैं। पार्टी इस बार चौंकाने वाले फैसलों के जरिए नई ऊर्जा देने की रणनीति पर काम कर रही है।

भविष्य की राजनीति के लिए दीर्घकालिक प्लानिंग
अंदरूनी जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेतृत्व के बीच इस पूरी प्रक्रिया को लेकर गहन मंथन चल रहा है। संगठन ऐसे नेताओं को आगे लाना चाहता है, जो न सिर्फ विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हों, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव रखते हों।

Related Articles

Back to top button