छत्तीसगढ़

अवैध रेत कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 11 हाइवा जब्त कर माफिया में हड़कंप

आरंगः क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत और मुरूम के कारोबार पर खनिज विभाग ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। कलेक्टर के सख्त निर्देशों के बाद विभाग की टीम ने रातभर सघन अभियान चलाकर अवैध परिवहन में लगे 11 हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया।

रेत और गिट्टी से लदे वाहन बिना वैध कागजात पकड़े गए

जांच के दौरान 10 हाइवा रेत से और 1 हाइवा गिट्टी से लदा हुआ पाया गया। जब वाहन चालकों से रॉयल्टी पर्ची और खनिज परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

11 हाइवा जब्त, थानों में सुरक्षित रखे गए वाहन

अवैध परिवहन की पुष्टि होने के बाद सभी 11 हाइवा वाहनों को आरंग और गिधपुरी थानों में सुरक्षित रखवाया गया है। साथ ही वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रातभर चला ऑपरेशन, टीम ने संभाली कमान

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व खनिज निरीक्षक प्रिया सिन्हा और सुपरवाइजर सुनील दत्त शर्मा ने किया। अभियान में विभागीय टीम के साथ अन्य कर्मचारी भी लगातार सक्रिय रहे और पूरे क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच की गई।

अवैध खनन पर सख्त संदेश, कार्रवाई जारी रहेगी

प्रशासन का कहना है कि आरंग क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button