झारखंड राज्यसभा चुनाव में बड़ा ट्विस्ट! कांग्रेस ने भूपेश बघेल को दी कमान, क्या होने वाला है कोई बड़ा खेला?

रायपुर : मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने झारखंड में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद अब संगठनात्मक स्तर पर एक अहम कदम उठाया है। पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।
केसी वेणुगोपाल के आदेश के बाद तय हुई जिम्मेदारी
एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है। झारखंड राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने और समन्वय स्थापित करने के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भूपेश बघेल और अजय शर्मा बने एआईसीसी पर्यवेक्षक
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा को एआईसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता चुनावी गतिविधियों के दौरान संगठन और उम्मीदवारों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करेंगे और पूरी प्रक्रिया को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
समन्वय और रणनीति पर रहेगा खास फोकस
चुनाव अवधि के दौरान दोनों पर्यवेक्षकों की मुख्य जिम्मेदारी समन्वय बनाए रखना और संगठनात्मक रणनीति को मजबूत करना होगी, ताकि पार्टी की चुनावी तैयारी प्रभावी तरीके से आगे बढ़ सके।



